पलामू में राष्ट्रीय लोक अदालत में 968 मामले का निस्तारण

Newswrap

मेदिनीनगर: पलामू जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।

इसमें सुलह समझौते के आधार पर 968 मामले का निस्तारण किया गया। दो करोड़ 78 लाख 51 हजार 801 रुपये का मामला सुलझाया गया।

उक्त आशय की जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अशोक कुमार ने दी।

उन्होंने बताया कि प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश प्रदीप कुमार चौबे के निर्देशानुसार राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में मामले निस्तारण को लेकर नौ पीठों का गठन किया गया था।