झारखंड की पुरुष हॉकी टीम ने आंध्रप्रदेश को 10-3 से हराया, पहले मैच में…

झारखंड टीम की ओर से माइकल टोपनो ने तीन गोल, विजय खेस, दिलबर भेंगरा, अनुरोध भेंगरा, जोसेफ कोंगाड़ी, रायन सोय मुरूम, नोएल टोपनो और लव लाइट कुजूर ने एक एक गोल दागा है

News Aroma Media

रांची : चेन्नई में 17 से 28 नवम्बर तक आयोजित 13वीं हॉकी इंडिया सीनियर राष्ट्रीय पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2023 में झारखंड पुरुष हॉकी टीम (Jharkhand Men’s Hockey Team) ने अपने पहले मैच में शानदार प्रदर्शन किया है।

हॉकी आंध्रप्रदेश को 10-03 से पराजित कर पूरे तीन अंक अर्जित किया है। झारखंड टीम की ओर से माइकल टोपनो ने तीन गोल, विजय खेस, दिलबर भेंगरा, अनुरोध भेंगरा, जोसेफ कोंगाड़ी, रायन सोय मुरूम, नोएल टोपनो और लव लाइट कुजूर ने एक एक गोल दागा है।

झारखंड टीम की पहली जीत पर Hockey झारखंड और खेल विभाग के पदाधिकारियों ने बधाई दी है। यह जानकारी शनिवार को हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी (Manoj Konbegi) ने दी।