झारखंड

झारखंड में जारी है मानसून का एक्टिव मिजाज, 8 अक्टूबर तक बारिश की…

रांची : रांची सहित पूरे झारखंड में पिछले कई दिनों से मानसून (Monsoon) का मिजाज एक्टिव चल रहा है। इस वजह से कहीं कम और कहीं ज्यादा बारिश (Rain) हो रही है।

मंगलवार को भी कहीं-कहीं जमकर बारिश हुई। रांची मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में 8 अक्टूबर तक गरज के साथ हल्के और मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है।

5 अक्टूबर के लिए अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने 5 अक्टूबर तक लिए येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी कर दिया है। बुधवार को भी राज्य के सभी हिस्सों में बारिश की संभावना जाहिर की गई है। सिमडेगा, सरायकेला खरसावां, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम सहित कई इलाकों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker