खुशखबरी: झारखंड से मुंबई तक नई ट्रेन सेवा शुरू, जानिए समय सारणी

Digital News
3 Min Read

New train service started from Jharkhand to Mumbai: झारखंड के रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दरअसल दिल्ली के बाद अब मुंबई के लिए भी एक नई ट्रेन शुरू की जा रही है।

भारतीय रेलवे ने दुर्गा पूजा के अवसर पर इसकी घोषणा की है। रेलवे मंत्रालय ने झारखंड होते हुए गया से मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस तक एक नई ट्रेन चलाने की मंजूरी दी है।

हर बुधवार गया से होगी रवाना

भारतीय रेलवे ने जानकारी दी है कि यह नई ट्रेन गया से मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच चलेगी। ट्रेन संख्या 22358 गया-लोकमान्य तिलक (टर्मिनस) एक्सप्रेस शाम 7 बजे गया से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन रांची के टाटीसिल्वे, झारसुगुड़ा और नागपुर होते हुए मुंबई पहुंचेगी। ट्रेन हर बुधवार को गया से रवाना होगी और शुक्रवार को मुंबई से लौटेगी।

झारखंड में 6 स्टेशनों पर होगा स्टॉपेज

22 कोचों वाली इस एलएचबी ट्रेन के झारखंड में 6 स्टॉपेज होंगे। यह ट्रेन कोडरमा, हजारीबाग टाउन, बरकाकाना, मेसरा, रांची और हटिया स्टेशनों पर रुकेगी। इसके बाद राउरकेला, झारसुगुड़ा, रायगढ़, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, नागपुर, और कई अन्य स्टेशनों पर भी इसका ठहराव होगा।

हालांकि ट्रेन की घोषणा हो चुकी है, लेकिन इसकी शुरूआत की तारीख अब तक तय नहीं की गई है। रेलवे बोर्ड के डायरेक्टर (कोचिंग) संजीव आर नीलम ने कहा है कि जल्द से जल्द इसकी तारीख तय की जाएगी। डीआरयूसीसी के सदस्य संजय अखौरी ने भी झारखंड के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि इस ट्रेन से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

- Advertisement -
sikkim-ad

22358 गया-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस का समय

० शाम 7:00 बजे गया से प्रस्थान

० रात 11:50 बजे टाटीसिल्वे से गुजरना

० सुबह 4:53 बजे झारसुगुड़ा पहुंचना

० दोपहर 3:00 बजे नागपुर पहुंचना

० अगली सुबह 5:50 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचना

22357 लोकमान्य तिलक-गया एक्सप्रेस का समय

० दोपहर 1:15 बजे लोकमान्य तिलक से प्रस्थान

० रात 1:20 बजे नागपुर पहुंचना

० सुबह 10:38 बजे झारसुगुड़ा पहुंचना

० शाम 5:00 बजे टाटीसिल्वे से गुजरना

० रात 10:50 बजे गया पहुंचना

Share This Article