Latest Newsझारखंडदिल्ली रूट के लिए गोड्डा स्टेशन से चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन, टाइम...

दिल्ली रूट के लिए गोड्डा स्टेशन से चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन, टाइम टेबल जारी…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

New express train will run from Godda station to Delhi route : दिल्ली रूट के लिए झारखंड के गोड्डा स्टेशन से एक नई एक्सप्रेस ट्रेन की घोषणा रेलवे की ओर से की गई है। इसका टाइम टेबल भी जारी किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड और ओडिशा की तीन नई लाइन का शिलान्यास कर सकती हैं।

उनका 23 अक्तूबर को रायरंगपुर स्थित पैतृक गांव ऊपरबेड़ा में आगमन प्रस्तावित है। गोड्डा-दिल्ली एक्सप्रेस परिचालन को रेल मंत्रालय की स्वीकृति मिल गई है।

इस बाबत रेलवे बोर्ड के संयुक्त निदेशक (कोचिंग) विवेक कुमार सिन्हा द्वारा पत्र जारी किया गया है। इसमें ट्रेन परिचालन की समय सारिणी दी गई है। ट्रेन परिचालन की तिथि की घोषणा जल्द की जाएगी।

होगा साप्ताहिक परिचालन

गोड्डा-दिल्ली एक्सप्रेस साप्ताहिक चलेगी। ट्रेन दिल्ली से सोमवार दोपहर 3 बजे (14050) खुलेगी। गोड्डा मंगलवार दोपहर 3 बजकर 45 मिनट पर पहुंचेगी। गोड्डा से यह ट्रेन (14049) बुधवार पूर्वाह्न 10 बजे खुलेगी। गुरुवार सुबह 9 बजकर 10 मिनट पर दिल्ली पहुंचेगी।

इन स्टेशन से होकर गुजरेगी

दिल्ली से खुलकर टुंडला, कानपुर, प्रयागराज, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी ऑनसोन, गया, कोडरमा, जमुआ, न्यू गिरिडीह, मधुपुर, जसीडीह, देवघर, ककनी और हंसडीहा होते हुए गोड्डा पहुंचेगी। गिरिडीह से ट्रेन का परिचालन लगभग 150 साल पहले शुरू हुआ था। गिरिडीह से मधुपुर या पारसनाथ जाकर ही गिरिडीहवासी दिल्ली के लिए ट्रेन पकड़ पाते थे।

spot_img

Latest articles

कांग्रेस विधायक दल की बैठक में बजट सत्र को लेकर मंथन

रांची : झारखंड कांग्रेस विधायक दल की एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को आयोजित की...

जननायक कर्पूरी ठाकुर को पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी श्रद्धांजलि

पटना : भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर मंगलवार को देशरत्न मार्ग...

सरयू राय ने लिखा उप नगर आयुक्त पत्र, लोटस रेसीडेंसी की वैधता की जांच कराने को कहा

जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी विधायक सरयू राय ने मानगो नगर निगम के उप नगर...

बन्ना गुप्ता ने न्यू पुरुलिया रोड पर भी अवैध निर्माण कराया : सरयू राय

बन्ना लड़ रहे हैं मेयरपति बनने का चुनाव, अब साफ हो गया पति कदमा में...

खबरें और भी हैं...