रांची: प्रदेश कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में शनिवार को मीडिया एवं कॉम्युनिकेशन विभाग में नव नियुक्त प्रवक्ताओं का अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने नवनियुक्त प्रवक्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मीडिया विभाग का कार्य चुनौतीपूर्ण होता है।
पार्टी प्रवक्ता, पार्टी संगठन और विचारधारा का आईना होते हैं। झारखण्ड में विशेषतः यह जिम्मेवारी और महत्वपूर्ण हो जाती है। क्योंकि हम यहां सरकार में है।
सरकार के स्तर पर जनप्रिय निर्णय लोक कल्याणकारी योजना की जानकारी जनमानस को हो ये जिम्मेवारी भी पार्टी प्रवक्ता की है।
साथ ही साथ केंद्र की भाजपानीत सरकार के हर जनविरोधी निर्णयों का विरोध डटकर करना है।
झारखंड कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह के अनुमोदन के बाद प्रवक्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है।
इनसे ये अपेक्षा है कि ये पूरे कर्तव्य निष्ठा एवं टीम भावना के साथ अपनी जिम्मेवारियों का निर्वहन करेंगे।
अभिनंदन समारोह में शमशेर आलम ने सभी नवनियुक्त प्रवक्ताओं को कलम देकर सम्मानित किया और कहा कि सभी अनुभवी लोग है। पार्टी नेतृत्व की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे, यही मेरी शुभकामनाएं हैं।
नव नियुक्त प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, राकेश सिन्हा, राकेश किरण महतो, एम तौसीफ, सतीश पॉल मुंजनी एवं ईश्वर आनंद ने भी प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया और एक स्वर से प्रदेश नेतृत्व के भरोसे पर कर्तव्यनिष्ठा के साथ खरा उतरने की बात कही।
इस अवसर पर पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष मानस सिन्हा, संजय लाल पासवान, मोर्चा संगठन प्रभारी रविन्द्र सिंह, कार्यालय प्रभारी अमूल्य नीरज खलखो आदि उपस्थित थे।