जमशेदपुर में बिजली चोरी करने के आरोप में 124 केस हुए दर्ज, 22 लाख जुर्माना भी

News Alert
1 Min Read

जमशेदपुर: बिजली चोरी (Electricity theft) के खिलाफ विभाग की ओर से शुक्रवार को कोल्हान में अभियान चलाया गया।

इस दौरान अलग-अलग टीम ने 852 स्थानों पर छापेमारी की, जिसमें 124 केस विभिन्न थानों में दर्ज कराये। इस दौरान टीम ने 21 लाख 92 हजार 193 रुपये जुर्माना भी वसूला।

जमशेदपुर डिवीजन में 158 स्थानों पर Raid की गई और 24 केस हुए। आदित्यपुर में 35 स्थानों पर छापेमारी कर छह केस दर्ज कराये गये।

छापेमारी कर 55 एफआईआर में दर्ज कराए गए

घाटशिला में 102 जगह छापे के बाद 29 केस, मानगो में 10 केस दर्ज कराये गये।

चाईबासा में 150 जगह छापे और 22 FIR , चक्रधरपुर में 123 जगह छापे व 17 एफआईआर की गई। सरायकेला में 392 जगह छापेमारी कर 55 एफआईआर में दर्ज कराए गए।

- Advertisement -
sikkim-ad
Share This Article