Latest Newsझारखंडझारखंड के तीनों सीटों पर 3 बजे तक 60.14 प्रतिशत मतदान, दुमका...

झारखंड के तीनों सीटों पर 3 बजे तक 60.14 प्रतिशत मतदान, दुमका में तेजी से बढ़े वोटिंग प्रतिशत

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Voting in Jharkhand : लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) के तहत आज झारखंड (Jharkhand) की तीन लोकसभा सीटों- गोड्डा, दुमका और राजमहल के लिए अंतिम चरण के लिए वोटिंग (Voting) चल रही है।

आज इन तीनों सीटों पर कुल 52 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला EVM में कैद हो जाएगा।

झारखंड में तीनों सीटों पर 3 बजे तक 60.14 प्रतिशत मतदान हुआ है।

जिसमें दुमका (Dumka) में 61.52 प्रतिशत, गोड्डा (Godda) में 58.41 प्रतिशत, और राजमहल (Rajmahal) में  60.90 प्रतिशत मतदान हुआ है।

जारी आंकड़ों के अनुसार अब तक दुमका में सबसे अधिक मतदान हुआ है।

वहीं सुबह से जारी आंकड़ों के अनुसार दुमका में मतदान का प्रतिशत सबसे कम था। लेकिन दोपहर 1 बजे के बाद दुमका में तेजी से मतदाताओं ने वोट किया है।

बताते चलें झारखंड के तीनों सीटों पर दोपहर 1 बजे तक 46.80 प्रतिशत मतदान हुआ था। जिसमें सबसे अधिक मतदान राजमहल लोकसभा सीट पर हुआ था।

राज्य में अंतिम चरण में 6258 मतदान केंद्रों पर होने वाले चुनाव में कुल 53,23,886 मतदाता मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इनमें 27,00,538 पुरुष, 26,23,315 महिला और 33 थर्ड जेंडर के मतदाता हैं।

spot_img

Latest articles

लालू से आठ महीने बाद दिल्ली में मिले तेज प्रताप यादव, कोर्ट में तेजस्वी से भी सामना हुआ, लेकिन कोई बात नहीं हुई

पटना : राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव पार्टी...

करोड़ों साल की भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य छुपा है झारखंड की चट्टानों में : डॉ नीतीश प्रियदर्शी

रांची : झारखंड की चट्टानों में करोड़ों वर्षों में हुई भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया अशोक लेलैंड के वाहन संयंत्र का उद्घाटन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इलेक्ट्रिक वाहनों के उत्पादन के लिए...

खबरें और भी हैं...

करोड़ों साल की भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य छुपा है झारखंड की चट्टानों में : डॉ नीतीश प्रियदर्शी

रांची : झारखंड की चट्टानों में करोड़ों वर्षों में हुई भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य...