Latest Newsझारखंडपेड़ के नीचे बड़ी संख्या में मरे मिले चमगादड़, वन विभाग ने...

पेड़ के नीचे बड़ी संख्या में मरे मिले चमगादड़, वन विभाग ने लिया सैंपल, इसके बाद…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Latehar Forest Department Took Samples: लातेहार जिले के मनिका प्रखंड अंतर्गत कोईली गांव (Koili village) में शुक्रवार को बड़ी संख्या में मरे हुए चमगादड़ एक पेड़ के नीचे मिले ।

मामले की सूचना मिलने के बाद लातेहार वन प्रमंडल (Latehar Forest Division) पदाधिकारी रौशन कुमार के निर्देश पर वन विभाग की टीम ने मरे हुए चमगादड़ों का सैंपल लेकर उन्हें जलाकर नष्ट कर दिया।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को कुछ ग्रामीणों ने कोईली गांव के निकट माड़र के पास स्थित पेड़ के नीचे बड़ी संख्या में चमगादड़ों को मरा हुआ देखा। इस पेड़ पर काफी संख्या में चमगादड़ दिन को लटके रहते थे। इधर चमगादड़ों की मौत की खबर मिलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां जुट गए। कुछ लोगों ने इसकी जानकारी लातेहार DFO रौशन कुमार को दी।

जानकारी मिलने के बाद रौशन कुमार ने तत्काल लोगों से अपील की कि मरे हुए चमगादड़ों के पास न जाएं। इसके बाद DFO ने वन विभाग की टीम को गांव में भेजा। वन विभाग और पशुपालन विभाग की टीम के द्वारा मरे हुए चमगादड़ों का सैंपल लिया गया। उसके बाद चमगादड़ों को जलकर नष्ट कर दिया गया।

इधर इस संबंध में DFO रौशन कुमार ने बताया कि बड़ी संख्या में चमगादड़ों की मौत की खबर मिली थी। उन्होंने बताया कि चमगादड़ों के सैंपल को जांच के लिए भेजा जा रहा है।

DFO ने बताया कि चमगादड़ों की मौत किस कारण से हुई है ,इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि मरे हुए चमगादड़ के संपर्क में आने से लोग संक्रमित भी हो सकते हैं ।जो काफी खतरनाक होगा।

इसीलिए लोगों को मरे हुए चमगादड़ से दूर रहने की सलाह दी गई है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि इस प्रकार की घटना होने पर तत्काल वन विभाग को इसकी सूचना दें।

spot_img

Latest articles

बिहार चुनाव में लोक हारा और तंत्र जीता : तेजस्वी यादव

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद राजद नेता तेजस्वी...

हम बंगाल में भी एनडीए सरकार बनायेंगे : चिराग पासवान

पटना : लोजपा (रा) प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने दावा किया है...

दीनानाथ पांडेय ने अपनी राह खुद चुनी, उस पर चले और इतिहास बना गये : सरयू राय

जमशेदपुर : श्रद्धेय दीनानाथ पांडेय स्मारक समिति के तत्वावधान में रविवार को उनकी पुण्यतिथि...

बाबूलाल मरांडी के जन्मदिन पर भाजयुमो नेताओं ने खिलायी मिठाई, दी बधाई

रांची : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का जन्मदिन रविवार...

खबरें और भी हैं...