8 साल काम करने के बाद ED के अपर निदेशक कपिल राज रिटायर, कस्टम विभाग में….

Central Desk
1 Min Read

ED Additional Director Retires : एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट यानी प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अपर निदेशक Kapil Raj गुरुवार को रिटायर (Retire) हो गए।

लगभग 8 सालों तक प्रवर्तन निदेशालय में रहने के बाद उनकी सेवा पैतृक विभाग कस्टम (Custom) में लौटा दी गई है।

इस दौरान सरकार ने झारखंड का अतिरिक्त प्रभार ED के संयुक्त निदेशक यदुराज सिंह को सौंप दिया है। यदुराज फिलहाल बिहार ED के संयुक्त निदेशक हैं।

झारखंड में 58 लोगों को किया था अरेस्ट

कपिल राज ने अपने कार्यकाल में कई चर्चित मामलों की जांच की है। साथ ही उन्होंने कई प्रभावशाली लोगों को गिरफ्तार भी किया है। झारखंड में अपने 2 साल के कार्यकाल के दौरान कपिल राज ने Money Laundering के आरोपों की जांच की।

इसमें उन्होंने कुल 58 लोगों को गिरफ्तार किया था। अपने कार्यकाल में कपिल राज ने मुंबई के तत्कालीन मंत्री नवाब मलिक को भी गिरफ्तार किया था।

- Advertisement -
sikkim-ad
Share This Article