Wife Murder: पत्नी के हमेशा बेवकूफ और लेल्हा कहने और मजाक उड़ाने से नाराज पति ने गुस्से में आकर पत्नी की गला घोंट कर हत्या (Wife Murder) कर दी।
इतना ही नहीं सनकी पति हत्या करने के बाद रात भर उसके शव (Dead Body) के पास बैठा रहा और फिर सुबह होते ही एंबुलेंस बुलाकर डेड बॉडी लेकर अपने गांव बिलासपुर चला गया।
क्या है पूरा मामला?
आरोपी प्रदीप कुमार निषाद (Pradeep Kumar Nishad) ने अपने बयान में पुलिस को बताया है कि दोनों पति-पत्नी अपनी 10 महीने की एक बेटी के साथ रामगढ़ के केदला में रहता था।
जहां प्रदीप एक ईट भट्ठा में मजदूरी किया करता था। दोनों पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था। झगड़े के वक्त पत्नी के हमेशा उसे बेवकूफ और लेल्हा कह कर मजाक उड़ती थी और गाली गलौज करती थी। इसी क्रम में 23 नवंबर की रात भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ और फिर किरण के सो जाने के बाद आरोपी ने उसी के दुपट्टे से उसकी गला घोंट कर हत्या कर दी।
शव के बगल में सो गया आरोपी पति
मर्डर के बाद शव के बगल में 10 महीने की बेटी को सुलाकर वह भी बच्ची के बगल में सो गया। अगली सुबह करीब 3 बजे उसने बोलेरो मंगाया और शव को कोठार ले गया।
पत्नी को गंभीर रूप से बीमार बता कर एंबुलेंस की व्यवस्था कर शव को अपने पैतृक गांव बिलासपुर ले गया। वहां पहुंचने पर उसने अपने ससुर को फोन कर किरण की मौत की सूचना देकर गांव आने को कहा।
छत्तीसगढ़ पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
शुक्रवार को छत्तीसगढ़ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर रामगढ़ पुलिस के हवाले कर दिया। छत्तीसगढ़ पुलिस अपने साथ मृत महिला 23 वर्षीय किरण देवी के चाचा संजय निषाद को साथ लाई थी।
पुलिस ने केदला स्थित मुकेश कुमार के ईंट भट्ठा में जाकर हत्या में इस्तेमाल किया गया दुपट्ठा और ब्लड सैंपल बरामद किया। इसके बाद वेस्ट बोकारो पुलिस ने मृत महिला के चाचा के फर्द बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर शुक्रवार को आरोपी पति 27 वर्षीय प्रदीप कुमार निषाद (Pradeep Kumar Nishad) को जेल भेज दिया गया।