झारखंड से अन्नपूर्ण देवी ने ली मंत्री पद की शपथ, BJP ऑफिस में जश्न शुरू

Central Desk

Annapurna Devi Takes oath as minister from Jharkhand : झारखंड के कोडरमा लोकसभा सीट (Koderma Lok Sabha seat) से लगातार दूसरी बार चुनाव जीतकर संसद पहुंचीं अन्नपूर्णा देवी (Annapurna Devi) को एक बार फिर प्रधानमंत्री Narendra Modi की कैबिनेट में मंत्री बनाया गया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें रविवार (9 जून) को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इसके बाद रांची से सांसद संजय सेठ शपथ लेंगे। वहीं, झारखंड BJP ऑफिस में जश्न शुरू हो गया है। कार्यकर्ता एक-दूसरे को मिठाइयां खिला रहे हैं।

कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी और रांची सांसद संजय सेठ दोनों सांसद दूसरी बार सांसद चुने गए हैं।

झारखंड की 14 में से आठ सीटों पर BJP और एक सीट सहयोगी आजसू पार्टी को जीत मिली है। BJP सांसद अन्नपूर्णा देवी पहले भी मोदी कैबिनेट का हिस्सा थीं।

अन्नपूर्णा देवी को फेस बनाकर BJP OBC मतदाताओं को अपने पक्ष में करने का प्रयास कर सकती हैं। वहीं, सांसद संजय सेठ के जरिए वैश्य समुदाय, जनजातीय समाज और अन्य को साधने की तैयारी है।