Latest Newsझारखंडविधानसभा स्पीकर रवींद्रनाथ महतो ने विपक्ष के 18 MLA को किया निलंबित,...

विधानसभा स्पीकर रवींद्रनाथ महतो ने विपक्ष के 18 MLA को किया निलंबित, कल तक…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

18 MLA Suspended : गुरुवार को झारखंड विधानसभा (Jharkhand Assembly) मानसून सत्र (Monsoon Session) का आज पांचवा दिन है।

आज की कार्यवाही शुरू होती है स्पीकर रवींद्रनाथ महतो (Speaker Ravindranath Mahto) ने BJP के 18 विधायकों (MLA) को निलंबित (Suspend) कर दिया है।

इनमें विरंची नारायण, अनंत ओझा, रणधीर सिंह, नारायण दास, केदार हाजरा, किशुन दास, सीपी सिंह, नवीव जायसवाल, अमित मंडल, कोचे मुंडा, भानु प्रताप शाही, शशिभूषण मेहता, अलोक चौरसिया, पुष्पा देवी, नीरा यादव, अपर्णा सेनगुप्ता, राज सिन्हा, समरी लाल शामिल हैं।

इन विधायकों को 2 अगस्त यानी शुक्रवार 2 बजे तक के लिए सस्पेंड किया गया है। स्पीकर ने उनसे कहा कि आपका आचरण सदन के अनुरूप नहीं है, इसलिए आपको सस्पेंड किया जाता है।

कल रात जमीन पर चादर बिछाकर सोए भाजपा विधायक

बता दें कि बुधवार को BJP विधायक विधानसभा परिसर के अंदर रेलवे स्टेशन की तरह जमीन पर चादर बिछाकर सो गए।

संभवत ऐसा पहली बार हुआ है, जब राज्य सरकार के खिलाफ विरोध करने के लिए विपक्षी विधायकों ने इस तरह प्रदर्शन किया हो।

बता दें कि बुधवार रात 10 बजकर 05 मिनट पर सदन से मार्शल द्वारा विधायकों को जबरन बाहर निकाले जाने के बाद सभी विधायक लॉबी में बैठ गए और सरकार पर ज्यादती बरतने का आरोप लगाया।

गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी सुबह 7 बजे तक विधायक लॉबी में ही जमे रहे।

spot_img

Latest articles

लालू से आठ महीने बाद दिल्ली में मिले तेज प्रताप यादव, कोर्ट में तेजस्वी से भी सामना हुआ, लेकिन कोई बात नहीं हुई

पटना : राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव पार्टी...

करोड़ों साल की भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य छुपा है झारखंड की चट्टानों में : डॉ नीतीश प्रियदर्शी

रांची : झारखंड की चट्टानों में करोड़ों वर्षों में हुई भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया अशोक लेलैंड के वाहन संयंत्र का उद्घाटन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इलेक्ट्रिक वाहनों के उत्पादन के लिए...

खबरें और भी हैं...

करोड़ों साल की भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य छुपा है झारखंड की चट्टानों में : डॉ नीतीश प्रियदर्शी

रांची : झारखंड की चट्टानों में करोड़ों वर्षों में हुई भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य...