सहायक पुलिसकर्मियों का अनुबंध 1 साल बढ़ाया जाएगा, वेतन में भी…

शुक्रवार को दो जुलाई से मोरहाबादी मैदान (Morabadi Ground) में आंदोलन कर रहे सहायक पुलिसकर्मियों और सरकार के बीच वार्ता हुई।

Central Desk

Assistant Policemen Agitating in Morabadi Ground: शुक्रवार को दो जुलाई से मोरहाबादी मैदान (Morabadi Ground) में आंदोलन कर रहे सहायक पुलिसकर्मियों और सरकार के बीच वार्ता हुई।

इसको लेकर झारखंड पुलिस मुख्यालय में ADG मुख्यालय आरके मलिक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि 9 अगस्त को समाप्त हो रहा सहायक पुलिसकर्मियों का अनुबंध एक साल बढ़ाने और पुलिस बहाली में आरक्षण देने पर सहमति बन गई है।

ADG मुख्यालय आरके मलिक ने बताया

उनके वेतन भत्ते में 20% की बढ़ोतरी की जा रही है। इसके अलावा झारखंड पुलिस में होने वाली बहाली में उन्हें आरक्षण दिया जाएगा। सरकार से वार्ता के बाद सहायक पुलिसकर्मियों का प्रतिनिधिमंडल वापस मोरहाबादी मैदान चला गया है।

अब सहायक पुलिसकर्मियों (Assistant Policemen) को यह तय करना है कि वे सरकार द्वारा दिए गए आश्वासन के आधार पर अपना आंदोलन समाप्त करेंगे या आगे भी आंदोलन जारी रखेंगे।

नौकरी परमानेंट करने की मांग

मोरहाबादी मैदान में आंदोलन के लिए जुटे सहायक पुलिसकर्मियों ने बताया कि वो लोग पिछले सात वर्षों से दस हजार रुपए के मासिक मानदेय पर नौकरी कर रहे हैं।

दस हजार रुपये में परिवार का पालन पोषण करना बेहद ही मुश्किल है। झारखंड में पुलिस जवानों की कमी है। उनकी मांग है कि उनकी सेवा को पुलिस सेवा में समायोजित किया जाए।