CM हेमंत का बड़ा ऐलान! राज्य के सर्वोच्च पुरस्कार का नाम होगा ‘भगवान बिरसा मुंडा-भगवान सिदो-कान्हू’

Central Desk
1 Min Read
1 Min Read

State’s Highest Award : झारखंड (Jharkhand) के मुख्यमंत्री Hemant Soren ने आज रविवार को एक बड़ा ऐलान किया है। CM हेमंत ने कहा कि राज्य के सर्वोच्च पुरस्कार (State Highest Award) का नाम ‘भगवान बिरसा मुंडा-भगवान सिदो कान्हू’ रखा जाएगा।

आगे उन्होंने कहा कि अगर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) नीत सरकार सत्ता में आई तो इस संबंध में मंत्रिमंडल की पहली ही बैठक (Cabinet Meeting) में निर्णय लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘X’ पर एक पोस्ट करते हुए कहा कि झारखंड के सर्वोच्च पुरस्कार का नाम ‘भगवान बिरसा मुंडा-भगवान सिदो-कान्हू पुरस्कार’ होगा।

अबुआ सरकार (अपनी सरकार) की पहली कैबिनेट का यह पहला फैसला होगा। झारखंड के वीर शहीद अमर रहें। जय झारखंड।

Share This Article