हर महीने महिलाओं को ₹2100, बेरोजगारों को 2000 और 500 में गैस सिलेंडर, जानिए BJP के पांच बड़े वादे

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

BJP Manifesto : शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने झारखंड में विधानसभा चुनाव की विधिवत घोषणा के पहले ही पहले चरण का अपना घोषणा पत्र (Manifesto) ‘पंचप्रण’ के रूप में जारी कर दिया।

भाजपा राज्य मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष Babulal Marandi और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने इसे जारी किया।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि दो चरणों में अपना घोषणा पत्र जारी करेगी। कहा कि BJP की सरकार बनने पर गोगो दीदी योजना (Go Go Didi) शुरू होगी। इसके तहत झारखंड की हर महिला के बैंक खाते में हर माह की 11 तारीख को 2100 रुपये हस्तांतरित किए जाएंगे।

सभी घरों को ₹500 में LPG सिलेंडर

लक्ष्मी जोहार योजना (Laxmi Johar Yojna) के तहत सभी घरों में 500 रुपये में LPG गैस सिलेंडर और साल में दो मुफ्त सिलेंडर दिया जाएगा।

भाजपा राज्य में सुनिश्चित रोजगार योजना शुरू करेगी। इसके तहत झारखंड में युवाओं के लिए पांच साल में पांच लाख स्वरोजगार के अवसरों का सृजन होगा।

2.87 लाख रिक्त सरकारी नौकरियों के लिए निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से भरा जाएगा।

नवंबर 2025 तक 1.5 लाख रिक्त पदों पर युवाओं को नौकरी दी जाएगी। रिक्त पदों को भरने के लिए कैलेंडर जारी किया जाएगा।

हर स्नातक और स्नातकोत्तर युवा को दो साल के लिए दो हजार रुपये प्रति माह दिए जाएंगे।

प्रधानमंत्री आवास योजना को पूर्ण रूप से लागू करने के लिए 21 लाख घरों का निर्माण और हर को एक लाख की बढ़ी हुई सहायता राशि दी जाएगी।

Share This Article