भाजपा की मेनका सरदार ने वापस लिया इस्तीफा, अब तक इन नेताओं ने …

Central Desk
2 Min Read

Menka Sardar withdrew Resignation : विधानसभा चुनाव में टिकट न मिलने की स्थिति में नेताओं का एक पार्टी से दूसरे पार्टी में जाने का सिलसिला चल रहा है।

BJP ने 66 प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद पार्टी नेताओं के Resignation का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है।

सबसे पहले पोटका के पूर्व विधायक Menka Sardar, रांची से Sandeep Verma, सरायकेला से 2019 में Champai Soren से मुकाबला करने वाले भाजपा नेता Ganesh Mahli और सारठ के चुन्ना सिंह दुमका से पार्टी के पूर्व विधायक व मंत्री लुईस मरांडी के बाद महेशपुर के पूर्व विधायक सह भाजपा नेता मिस्त्री सोरेन ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

हालांकि, मेनका सरदार ने इस्तीफा वापस ले लिया है। पार्टी से उनकी क्या बातचीत हुई है और किस शर्त पर उन्होंने इस्तीफा वापस लिया है, ये फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

इधर मीरा मुंडा के मिलने के बाद पूर्व विधायक मेनका सरदार ने BJP प्रदेश अध्यक्ष को पत्र लिखकर बताया है कि उन्होंने 19 अक्टूबर को पार्टी से इस्तीफा देने के लिए पत्र लिखा था, लेकिन आज पार्टी के बड़े नेताओं और स्थानीय कार्यकर्ताओं के आग्रह पर मैं अपना इस्तीफा वापस ले रही हूं। बता दें कि पोटका विधानसभा से मेनका सरदार तीन बार की विधायक रह चुकी हैं।

- Advertisement -
sikkim-ad

मिस्त्री सोरेन ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष Babulal Marandi को लिखे पत्र में कहा है कि वे भाजपा की प्राथमिक सदस्यता के साथ ही तमाम पदों से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा देते हैं।

इससे पहले पूर्व कृषि मंत्री और नाला से विधायक रहे सत्यानंद झा बाटुल ने भी भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। बाटुल नाला विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे।

Share This Article