Homeझारखंडसड़क दुर्घटना में जैप-4 के जवान मनोज की चली गई जान, पेट्रोल...

सड़क दुर्घटना में जैप-4 के जवान मनोज की चली गई जान, पेट्रोल पंप के पास…

Published on

spot_img

JAP-4 Soldier Death in Accident : चंदनकियारी के रहने वाले JAP-4 के जवान मनोज बाउरी (35) की देर रात Bokaro से चंदनकियारी लौटने के दौरान चास- चंदनकियारी रोड स्थित चंद्रा पेट्रोल पंप के समीप दुर्घटना में जान चली गई।

वह बोकारो के सेक्टर-12 स्थित JAP-4 में बतौर हवलदार पदस्थापित थे।

जानकारी के अनुसार मनोज बुधवार की देर रात जैप कैंप से घर अपने बाइक से लौट रहे थे। चंद्रा पेट्रोल पंप के समीप एक ट्रक की चपेट में आ गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं चालक ट्रक लेकर भाग गया।

राहगीरों ने इसकी सूचना बनगड़िया ओपी पुलिस को दी। साथ ही उसके आईडी कार्ड में अंकित पता देखकर उसके परिजनों को भी सूचित किया।

बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंचे लोग

घटना की सूचना मिलते ही चंदनकियारी नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी समेत काफी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। साथ ही बनगड़िया पुलिस भी घटनास्थल पहुंची।

आनन-फानन में घायल जवान को उठाकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद जवान का शव जैप-4 स्थित कैंप लाया गया, जहां कमांडेंट मुकेश कुमार के नेतृत्व में सलामी दी गई।

शव पहुंचते ही पूरे गांव में मातम छा गया। अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...