सिपाही बहाली में दौड़ के लिए शामिल अभ्यर्थी कर रहे हैं दवाई का सेवन! अभ्यर्थियों की मौत और बेहोश होने का क्या है कारण?

झारखंड में उत्पाद बहाली सिपाही की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उत्पाद सिपाही दौड़ के लिए राज्य भर में सात केंद्र बनाए गए हैं। पलामू के चियांकि (Chianki) हवाई पर दौड़ का आयोजन हो रहा है।

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Excise Restoration Constable in Jharkhand : झारखंड में उत्पाद बहाली सिपाही की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उत्पाद सिपाही दौड़ के लिए राज्य भर में सात केंद्र बनाए गए हैं। पलामू के चियांकि (Chianki) हवाई पर दौड़ का आयोजन हो रहा है।

अब तक पलामू में दौड़ के दौरान दो अभ्यार्थियों की मौत की पुष्टि हुई है वहीं RIMS में हुई एक मौत को वैरिफाई किया जा रहा है। दौड़ के दौरान रोजाना कई अभ्यर्थी बेहोश हो रहे हैं।

इस संबंध में उत्पाद सिपाही बहाली के पलामू केंद्र के अध्यक्ष सह जैप 04 कमांडेंट मुकेश कुमार ने बताया कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थी किसी प्रकार की दवाइयों का सेवन कर रहे हैं। पूरे मामले में पुलिस से जांच और निगरानी करने आग्रह किया गया है। ऐसा देखा जा रहा है कि बेहोश होने वाले अपना नाम पता भूल रहे हैं हो सकता है उन्होंने कोई मेडिकेटेड दवा ली हो।

इस मामले में पलामू SP को भी पत्र लिखा गया है कि बाहर में कोई दवा तो नहीं बिक रहा है इसको सत्यापित किया जाए। उन्होंने बताया कि शुरुआत के दो दिनों में हालत ठीक थे, मौसम बदलने के बाद हालात बदले थे।

Share This Article