आदर्श चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में संजय सेठ के खिलाफ केस दर्ज

Digital Desk
1 Min Read

Case Against Sanjay Seth : शनिवार को Ranchi लोकसभा से BJP के प्रत्याशी संजय सेठ (Sanjay Seth) के खिलाफ आदर्श चुनाव आचार संहिता उल्लंघन (Violation of Model Code of Conduct) के आरोप में  चुटिया थाना (Chutiya Police Station) में केस दर्ज किया गया है।

केस अरगोड़ा (Argoda) CO के लिखित शिकायत के आधार पर दर्ज हुआ है। इसके आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

CO की ओर से पुलिस को बताया गया कि शुक्रवार को चुटिया में कार्यक्रम के दौरान धार्मिक स्थान (Religious Place) पर बिना इजाजत के पार्टी का झंडा (Party Flag) और बैनर (Party Banner) लगाया गया था।

Share This Article