चाईबासा में PLFI उग्रवादियों की खूनी भिड़ंत, जानें मामला

Digital Desk
1 Min Read
#image_title

Jharkhand News: पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव में सोमवार को PLFI उग्रवादी संगठन के सदस्यों के बीच आपसी विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया।

इस भिड़ंत में दो नक्सलियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

मरने वालों की पहचान परवेल और आशिक तांती के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।

अलग गुट बनाने पर छिड़ा विवाद

सूत्रों के अनुसार, संगठन के कुछ सदस्य पीएलएफआई से अलग होकर नया गुट बनाने की कोशिश में थे।

इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ।

- Advertisement -
sikkim-ad

देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि गोलियों की बौछार से दो उग्रवादियों की जान ले ली गई।

पुलिस ने संभाली कमान

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

फिलहाल पुलिस पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी है।

जंगल में दहशत का माहौल

इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस को आशंका है कि इस संघर्ष में और भी उग्रवादी घायल हो सकते हैं।

वहीं, पुलिस पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच कर रही है।

Share This Article