Latest Newsझारखंडगिरिडीह में 8 हजार घूस लेते मुखिया गिरफ्तार

गिरिडीह में 8 हजार घूस लेते मुखिया गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Chief Arrested for Taking 8 thousand bribe in Giridih: धनबाद ACB की टीम ने गुरुवार को गिरिडीह के जमुआ के चरघरा पंचायत (Charghara Panchayat) के मुखिया महावीर रविदास को एक महिला लाभुक से आठ हजार रुपए लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

धनबाद ACB के DSP और जवानों ने मुखिया महावीर को जब्त नगद राशि के साथ गिरफ्तार कर धनबाद ले गई।

कारवाई के बाद जमुआ बाजार में भी कुछ पल के लिए अफरा तफ़रा मची। लेकिन कुछ देर में ही मामला स्पष्ट हो गया की आरोपी मुखिया को ACB की टीम ने घुस लेते रंगेहाथ दबोचा है।

बताया जाता है कि जमुआ के चरघरा पंचायत के खारखो गांव की महिला लाभुक मुन्नी देवी को राज्य सरकार से अबुआ आवास योजना घर निर्माण के मिला था और जमुआ प्रखंड से महिला मुन्नी देवी को योजना की पहली किस्त 30 हजार का भुगतान कर दिया गया।

वही दूसरी किश्त और तीसरे किश्त के लिए मुन्नी देवी से आरोपी मुखिया महावीर रविदास ने पूरा राशि दिलाने के नाम पर 23 हजार का घूस का डिमांड किया।

मुखिया के डिमांड के अनुसार लाभुक मुन्नी देवी मुखिया को एक साथ इतने पैसे देने से इनकार की, तो मुखिया ने घूस की राशि को भी किश्त में देने का सुझाव दिया और इसी क्रम में गुरुवार को आठ हजार देने की बात कही। इस बीच मुन्नी देवी ने इसकी जानकारी योजना की लाभुक मुन्नी देवी ने धनबाद ACB को दिया।

ACB ने ही मुखिया को घूस 8 हजार देने के लिए गुरुवार का दिन तय किया और ACB जमुआ बाजार के केनरा बैंक के समीप पहुंची। इस दौरान जब मुन्नी देवी उसे आठ हजार देने लगी, तो एसीबी ने उसे रंगेहाथ दबोचा और गिरफ्तार कर साथ ले गई।

spot_img

Latest articles

लालू से आठ महीने बाद दिल्ली में मिले तेज प्रताप यादव, कोर्ट में तेजस्वी से भी सामना हुआ, लेकिन कोई बात नहीं हुई

पटना : राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव पार्टी...

करोड़ों साल की भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य छुपा है झारखंड की चट्टानों में : डॉ नीतीश प्रियदर्शी

रांची : झारखंड की चट्टानों में करोड़ों वर्षों में हुई भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया अशोक लेलैंड के वाहन संयंत्र का उद्घाटन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इलेक्ट्रिक वाहनों के उत्पादन के लिए...

खबरें और भी हैं...

करोड़ों साल की भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य छुपा है झारखंड की चट्टानों में : डॉ नीतीश प्रियदर्शी

रांची : झारखंड की चट्टानों में करोड़ों वर्षों में हुई भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य...