CM हेमंत सोरेन ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

इस दौरान हेमंत सोरेन की पत्नी और गांडेय (Gandeya) विधायक कल्पना सोरेन (MLA Kalpana Soren) भी उनके साथ मौजूद रहीं।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

CM Hemant Soren meet Mallikarjun Kharge and Rahul Gandhi : झारखंड (Jharkhand) के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने आज मंगलवार को Delhi में कांग्रेस (Congress) अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) और राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से मुलाकात की।

इस दौरान हेमंत सोरेन की पत्नी और गांडेय (Gandeya) विधायक कल्पना सोरेन (MLA Kalpana Soren) भी उनके साथ मौजूद रहीं।

इस मुलाकात के बाद हेमंत सोरेन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बहुत दिन से राहुल गांधी से और मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात करनी थी लेकिन समय नहीं मिल रहा था। आज हमें समय मिला तो हमने उनसे एक शिष्टाचार मुलाकात की।

वहीं जातीय जनगणना (Caste Census) को लेकर RSS के बयान पर हेमंत सोरेन ने कहा कि वो लोग तो बयान देंगे ही। उनको बयान देने दीजिए। हमें अपना काम करने दीजिए। बाकी सब कुशल मंगल है। शांतिपूर्ण है।

आगे मजबूती के साथ हमलोग सरकार चलाए और चुनाव भी लड़े इसकी रूपरेखा तैयार की गई।

Share This Article