झारखंड

पश्चिम बंगाल के आलू रोके जाने पर CM हेमंत सोरेन ने लिया संज्ञान, मुख्य सचिव को दिया ये निर्देश…

CM Hemant Action on Potato Controversy : पश्चिम बंगाल (West Bengal) सरकार ने आलू से भरे ट्रकों को Jharkhand में आने से रोक लगा दी है।

इस मामले में अब मुख्यमंत्री Hemant Soren ने संज्ञान लिया है। CM ने राज्य की मुख्य सचिव Alka Tiwari को तत्काल समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

विशेष कमेटी करेगी विवाद का निपटारा

मुख्य सचिव ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव Manoj Pant से फोन पर बातचीत की। पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव मनोज पंत ने आश्वासन दिया कि इस विवाद का समाधान जल्द से जल्द किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस मुद्दे के समाधान के लिए एक विशेष कमेटी बनाई जाएगी, जो दोनों राज्यों के बीच इस विवाद का निपटारा करेगी।

इस पहल से झारखंड के व्यापारियों में राहत की उम्मीद जगी है, जो लंबे समय से आलू की आपूर्ति बाधित होने से परेशान थे। वहीं, भाजपा और चैंबर ऑफ कॉमर्स ने मुख्यमंत्री के त्वरित हस्तक्षेप की सराहना की है।

बताते चलें इस विवाद को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष Babulal Marandi और झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष परेश गट्टानी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से हस्तक्षेप की मांग की थी।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker