Latest Newsझारखंडअपनी ही पार्टी के नेताओं का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया पुतला, इसके...

अपनी ही पार्टी के नेताओं का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया पुतला, इसके बाद…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Congress Workers Burnt Effigy : शुक्रवार को लोहरदगा (Lohardaga) जिला कांग्रेस कमेटी (Congress Committee) ने प्रदेश स्तरीय नेताओं के साथ मिलकर लोहरदगा (Lohardaga) में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का पुतला दहन किया।

लोग इस बात से हैरान रहे कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने अपनी ही पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं का पुतला दहन किया।

लोग समझ नहीं पा रहे रहे कि कांग्रेस के अंदर क्या चल रहा है। ऐसी कौन सी परिस्थिति उत्पन्न हो गई है कि कांग्रेस नेताओं को ही कांग्रेस नेताओं का पुतला दहन करने की स्थिति बन गई है।

पार्टी के खिलाफ काम करने का आरोप

दरअसल मामला कुछ ऐसा है कि लोहरदगा लोकसभा सीट (Lohardaga Lok Sabha Seat) पर चुनाव के दौरान पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं पर पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ काम करने का आरोप लगा है।

इसके बाद पार्टी दो खेमों में बंटी नजर आ रही है। आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है।

अब कुछ नेताओं ने पार्टी के प्रदेश स्तरीय नेतृत्व को मामले की जानकारी देते हुए मामले की जांच कराने और पार्टी से गद्दारी करने वाले नेताओं पर कार्रवाई की मांग की है।

इसी को लेकर पार्टी के खिलाफ काम करने वाले नेताओं का पुतला दहन किया गया है।

राजनीति से जुड़े सूत्रों की मानें तो इस मामले में पार्टी के एक बड़े नेता और एक राज्य मंत्री के साथ-साथ उनके प्रतिनिधि का नाम भी सामने आ रहा है।

spot_img

Latest articles

अर्जुन मुंडा ने आदित्यपुर में नागरिकों के साथ किया संवाद, संजय सरदार को विजयी बनाने की अपील की

जमशेदपुर : पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने शुक्रवार को आदित्यपुर में छवि महतो...

रांची के इन इलाकों में आज शाम 4.30 तक गुल रहेगी बिजली, निपटा लें जरूरी काम

रांची: रांची के हरमू और कोकर इलाके में  शुक्रवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।...

एप्स्टीन से संबंधों में घिरे ब्रिटेन के पूर्व प्रिंस एंड्रयू पूछताछ के बाद रिहा

लंदन : सार्वजनिक पद पर रहते हुए कदाचार के संदेह में गिरफ्तार किए गए...

दिनदहाड़े फायरिंग से दहला पटना! जमीन विवाद में रिटायर्ड फौजी की गोली मारकर हत्या

पटना: पटना के गोपालपुर थाना इलाके के मानपुर बैरिया से ज़मीन विवाद का मामला...

खबरें और भी हैं...