झारखंड

पेड़ से लटका मिला 18 वर्षीय युवक का शव, पिता ने जताई हत्या की आशंका

धनबाद जिले के महुदा के भाटडीह थानांतर्गत पारजोरिया बस्ती में शनिवार की सुबह पेड़ से रस्सी के सहारे एक युवक का शव झूलता हुआ मिला।

Dead Body Found in Dhanbad : धनबाद जिले के महुदा के भाटडीह थानांतर्गत पारजोरिया बस्ती में शनिवार की सुबह पेड़ से रस्सी के सहारे एक युवक का शव झूलता हुआ मिला।

शव की पहचान बस्ती के ही सुभाष महतो के 18 वर्षीय पुत्र बाबूराम महतो के रूप में हुई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

वहीं घटना की जानकारी पाकर Police घटनास्थल पर पहुंची और शव को पेड़ से उतारकर जांच-पड़ताल की और पोस्टमार्टम के लिए SNMMCH Dhanbad भेज दिया।

रात में खाना खाने के बाद घर से निकला था युवक

घटना के संबंध में पिता सुभाष महतो ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब 10 बजे परिवार के सभी सदस्यों ने एक साथ खाना खाया। इसके बाद बाबूराम मोबाइल लेकर बाहर निकला। सुबह जब नास्ता के लिए उसे फोन किया गया, तो मोबाइल बंद था। उसकी आसपास खोज की गई, लेकिन नहीं मिला। कुछ देर बाद ग्रामीणों ने बेटे का शव पेड़ से लटके होने की जानकारी दी।

पिता ने आशंका जताई कि किसी ने उसके बेटे की हत्या (Murder) कर शव पेड़ पर लटका दिया है। पिता ने बताया कि कुछ दिन पहले छाताटांड़ के कुछ युवकों ने मेरे घर आकर बाबूराम के साथ गाली-गलौज की थी और जान मारने का धमकी भी दी थी।

वहीं मामले में ओपी प्रभारी बाजुम हेम्ब्रम ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker