MRMCH अस्पताल के पर्ची काउंटर के पास मिली नवजात की डेड बॉडी, कुत्तों ने…

पलामू प्रमंडलीय मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (Medinirai Medical College Hospital) में सोमवार मानवता को शर्मसार करने का मामला सामने आया है।

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Dead body of a Newborn Found : पलामू प्रमंडलीय मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (Medinirai Medical College Hospital) में सोमवार मानवता को शर्मसार करने का मामला सामने आया है।

MRMCH अस्पताल के पर्ची काउंटर के पास एक मृत नवजात का शव (Dead Body) फेंका हुआ मिला। बच्चे के शव को कुते अपना निवाला बना रहे थे। बच्चे को वहां पर लाकर किसने फेंका, यह अभी तक पता नहीं चल पाया है।

वहीं, नवजात को फेंके जाने को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चा है। इस घटना से लोग आहत हैं। रात के अंधेरे में मृत बच्चे को फेंके जाने की संभावना लगती है।

अस्पताल के अधिकारियों को भी इस घटना के बारे में जानकारी है, लेकिन कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है। सभी चुप्पी साधे हुए हैं। उसे जन्म देने वाली कलयुगी मां ने अपने कोख को कलंकिल करते हुए उसे फेंक दिया। बच्चे को दफन भी नसीब नहीं हुई।

कई लोग संतान का सुख भी नहीं भोग पाते हैं, लेकिन कुछ लोग जन्म देने के बाद संतान को इस प्रकार मौत के मुंह में धकेल देते हैं। यदि ऐसे लोगों को संतान का पालन-पोषण नहीं करना था, तो उसने जन्म ही क्यों दिया? वहीं लोगों का कहना है कि इस घटना की जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कार्रवाई होना चाहिए।

Share This Article