झारखंड स्वर्णजयंती एक्सप्रेस पर जमकर हुई पत्थरबाजी, एक महिला समेत दो यात्री घायल

रविवार की देर शाम गोमो (Gomo) से ट्रेन खुलने के बाद पारसनाथ के पास पहुंची तो कोच पर बाहर से कुछ शरारती तत्व जमकर पत्थर चलाने लगे।

Central Desk
1 Min Read

Stone Pelting on Swarna Jayanti Express : धनबाद (Dhanbad) जिले के निमियाघाट तथा पारसनाथ के बीच रौशनाडीह के समीप रविवार की देर शाम कुछ शरारती तत्वों ने Ranchi से Delhi जा रही झारखंड स्वर्णजयंती एक्सप्रेस (Jharkhand Swarna Jayanti Express) पर जमकर पत्थरबाजी की।

इस घटना में दो यात्री भी घायल हो गए हैं।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रविवार की देर शाम गोमो (Gomo) से ट्रेन खुलने के बाद पारसनाथ के पास पहुंची तो कोच पर बाहर से कुछ शरारती तत्व जमकर पत्थर चलाने लगे।

अचानक पत्थर चलने से यात्रियों के बीच अफ़रा-तफ़री मच गई। वहीं घटना में एक महिला समेत दो यात्री घायल हो गए हैं।

यात्रियों ने की शिकायत

घटना के बाद यात्रियों ने पत्थरबाजी की शिकायत रेलवे के हेल्पलाइन नंबर पर की। इसके बाद रेलवे अधिकारियों के बीच खलबली मच गई।

- Advertisement -
sikkim-ad

गोमो RPF तथा कोडरमा, हजारीबाग सभी स्थानों पर RPF और GRP को अलर्ट किया गया। वहीं घायल महिला का इलाज कराकर ट्रेन पर बैठाया गया।

Share This Article