जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, तीन महिला समेत चार लोग घायल

धनबाद जिले के महुदा की तारगा बस्ती में शुक्रवार को जमीन विवाद (Land Dispute) को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट (Beating) हुई

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Fighting in Land Dispute : धनबाद जिले के महुदा की तारगा बस्ती में शुक्रवार को जमीन विवाद (Land Dispute) को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट (Beating) हुई। घटना में दोनों पक्ष से तीन महिलाएं समेत चार लोग घायल हो गए।

घटना के बाद दोनों पक्षों ने महुदा थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। जिसके पुलिस ने चारों घायलों को इलाज के लिए बाघमारा स्वास्थ्य केंद्र भेजा।

वहीं घटना के संबंध में एक पक्ष के राजेश महतो ने बताया कि बस्ती में पहले से बने एक घर में दूसरे पक्ष के देवानंद महतो ने ताला लगा दिया था। जब उन लोगों ने देवानंद महतो से घर को खोलने के लिए कहा, तो उसके परिवार के लोग गाली-गलोज करने लगे। मना करने पर उनलोगों ने लोही की Rod, डंडा से हमला कर दिया।

हमले में एक पक्ष के सविता देवी व काली चरण महतो गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष की निशा देवी व अंजली कुमारी घायल हो गईं।

Share This Article