विभिन्न मांगों को लेकर 30 जुलाई को नगर निगम का घेराव करेंगे ई-रिक्शा चालक

Central Desk

E-rickshaw drivers will surround Municipal Corporation : राजधानी रांची के रातू रोड (Ratu Road) स्थित बिड़ला मैदान में आज शनिवार को ई-रिक्शा चालकों ने उत्तम यादव की अध्यक्षता मेंबैठक की।

इस बैठक को लेकर उत्तम यादव का कहना है कि पिछले कई महीनों से नगर निगम एवं ट्रैफिक SP द्वारा लगातार ई-रिक्शा चालकों को परेशान किया जा रहा है। इस क्रम में 30 जुलाई को रांची नगर निगम (Ranchi Municipal Corporation) का घेराव किया जाएगा।

ई-रिक्शा चालकों की मांग-

1) रांची नगर निगम द्वारा जुर्माना एक्ट 1st offence, 2nd offence, 3rd offence, 4th offence, 5th offence, 6th offence को समाप्त किया जाय । ये जुर्माना एक्ट किसी अन्य शहर या राज्य में निगम द्वारा ई रिक्शा पर नही लागू है।
2) ई रिक्शा को रूट पास से मुक्त किया जाय। या फिर निगम क्षेत्र के 20 km के अंतर्गत चलाने का परमिट दिया जाय।
3) ई रिक्शा चालक को ई रिक्शा ड्राइविंग लाइसेंस (E Rickshaw Driving license) एक सामान्य फीस पर जल्द दिया जाय।
4) ई रिक्शा संचलन के लिए आईडी कार्ड, ड्राइवर के नाम, पता,आधार नंबर,फोन नंबर, QR code युक्त ID कार्ड प्रदान किया जाय।
5) निगम द्वारा ऑटो पड़ाव टोकन से ई रिक्शा को फ्री किया जाय।