हाथों की मेहंदी भी नहीं छूटीं और मिट गया मांग का सिंदूर, वज्रपात की चपेट में आने से युवक की मौत

लोहरदगा जिले के कैरो थानांतर्गत हनहट गांव में वज्रपात (Thunderclap) की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक नितेश सिंह की मौत हो गई। नितेश की हाल ही में शादी हुई थी।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Youth Dies After Being hit by Lightning : लोहरदगा जिले के कैरो थानांतर्गत हनहट गांव में वज्रपात (Thunderclap) की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक नितेश सिंह की मौत हो गई।

नितेश की हाल ही में शादी हुई थी। अभी दुल्हन के हाथों की मेहंदी भी नहीं छुटी थी कि मांग का सिंदूर मिट गया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार नितेश हनहट-खरता पथ (Hanhat-Kharta Path) स्थित अपने खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान वज्रपात हो गई, जिसकी चपेट में आने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम बुधवार को Sadar Hospital Lohardaga में कराया गया।

पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है। प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदा भट्टाचार्य का कहना है कि पोस्टमार्टम प्रक्रिया के बाद पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाएगा।

Share This Article