मिथिलेश ठाकुर और भानू प्रताप शाही पर FIR

Central Desk

FIR against Mithilesh Thakur and Bhanu Pratap Shahi: पलामू से सटे गढ़वा जिले में स्थानीय विधायक सह सूबे के पेयजल स्वक्षता मंत्री मिथिलेश ठाकुर (Mithilesh Thakur) पर गढ़वा सदर थाने में अचार संहिता (Code of Conduct) उलंघन का मामला दर्ज हुआ है।

बूथ संख्या 134 मतदान केंद्र में घुसने पर मामला दर्ज हुआ। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शेखर जमुआर ने बुधवार को इसकी पुष्टि की।

इसी तरह भवनाथपुर विधानसभा (Bhavnathpur Assembly) क्षेत्र से BJP विधायक भानू प्रताप शाही पर भी अचार संहिता का मामला दर्ज हुआ है।

भवनाथपुर थाने में मामला दर्ज किया गया है। मतदान केंद्र की फोटो Social Media पर वायरल करने पर मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की भी पुष्टि DC ने की है।