Latest Newsझारखंडडोरंडा के मिस्त्री मुहल्ला में फायरिंग, एक 10 साल के बच्चे को...

डोरंडा के मिस्त्री मुहल्ला में फायरिंग, एक 10 साल के बच्चे को लग गयी गोली

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Dorinda Firing: डोरंडा थाना क्षेत्र के मिस्त्री मुहल्ला (Mistry Mohalla) में शनिवार की शाम को गोलीबारी की घटना हुई। इस घटना में एक 10 साल के बच्चे को गोली लग गयी, जिससे वह घायल हो गया।

बच्चे के परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल बच्चे को Hospital में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि बच्चे की स्थिति खतरे से बाहर है।

तीन राउंड चली गोलियां

जानकारी के मुताबिक, डोरंडा के मस्त्री मुहल्ला में शनिवार की शाम को दो गुटों के बीच आपसी विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि गोलीबारी की घटना हो गयी।

बताया जा रहा है कि Pistol से तीन राउंड गोलियां चलायी गयी हैं। आरोप है कि संजर और साकिर नाम के व्यक्ति ने पुरानी रंजिश के कारण गोलीबारी (Firing) की इस घटना को अंजाम दिया है।

इस गोलीबारी में एक 10 साल के बच्चे को गोली लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। घायल को बच्चे को परिजनों और स्थानीय लोगों ने हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

हालांकि, बच्चे की स्थिति खतरे से बाहर बतायी जा रही है। इधर, घटना के बाद से दोनों आरोपी संजर और साकिर फरार हैं।
संजर और साकिर को ढूंढ रही पुलिस

घटना की सूचना मिलने के बाद डोरंडा थाना (Doranda Police station) की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी। मामले में संजर और साकिर नाम के व्यक्तियों का नाम सामने आने के बाद पुलिस इन दोनों की तलाश में छापामारी कर रही है।

spot_img

Latest articles

विकास योजनाओं की बदौलत बदलेगी इटकी की तस्वीर : शिल्पी नेहा तिर्की

रांची : विधायक मद से योजनाओं की सौगात देने के क्रम में शनिवार को...

सोमनाथ भारत की आत्मा, गजनी ने किया था प्रहार : बाबूलाल मरांडी

रांची : देश के आध्यात्मिक स्वरूप का केंद्र बिंदु और धार्मिक ऊर्जा का प्रतीक...

विनम्र और समर्पित चिकित्सक थे डॉक्टर तमल देव : सरयू राय

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम विधायक सरयू राय ने मर्सी अस्पताल, जमशेदपुर से जुड़े वरीय...

Giridih News in Hindi: गिरिडीह में चोरी की बाइक के साथ पांच लोग गिरफ्तार

गिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र में नेताजी चौक के पास एंटी क्राइम चेकिंग के...

खबरें और भी हैं...