Latest Newsझारखंडएनकाउंटर में एक महिला सहित चार माओवादी नक्सली ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

एनकाउंटर में एक महिला सहित चार माओवादी नक्सली ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Encounter in Chaibasa : झारखंड (Jharkhand) के चाईबासा (Chaibasa) जिला अंतर्गत गुवा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ (Encounter) में चार माओवादी नक्सली (Maoist Naxalite) मारे गए हैं। इनमें एक महिला भी शामिल है।

चाईबासा के SP आशुतोष शेखर ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। उन्होंने कहा है कि चार नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है। मुठभेड़ स्थल पर सर्च ऑपरेशन जारी है।

मारे गए नक्सलियों में तीन पर सरकार ने इनाम घोषित कर रखा था। इनमें 10 लाख रुपए का इनामी जोनल कमांडर सिंगराई उर्फ मनोज, पांच लाख का इनामी सब-जोनल कमांडर कांडे होनहागा उर्फ दिरशुम, दो लाख का इनामी एरिया कमांडर सूर्या उर्फ मुंडा देवगम शामिल है।

इनके अलावा जिस महिला नक्सली की मौत हुई है, उसकी पहचान जुनगा पूर्ति उर्फ मारला के रूप में की गई है।

पेट्रोलिंग पर निकली थी पुलिस की टीम

बताया गया कि गुवा के जंगल में नक्सलियों के इकट्ठा होने की सूचना पर सुरक्षा बलों और पुलिस की टीम संयुक्त पेट्रोलिंग पर निकली थी। इसी दौरान नक्सलियों ने उन पर अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। जवानों ने भी मोर्चा लेकर जवाबी फायरिंग की।

लगभग घंटे भर चली मुठभेड़ के बाद मौके से चार नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। दो नक्सलियों को गिरफ्तार भी किया गया है।

कुछ नक्सलियों के घायल होने की भी सूचना है। सुरक्षा बलों की ओर से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। मौके से पुलिस ने कई हथियार और अन्य सामान भी बरामद किए हैं।

spot_img

Latest articles

विकास योजनाओं की बदौलत बदलेगी इटकी की तस्वीर : शिल्पी नेहा तिर्की

रांची : विधायक मद से योजनाओं की सौगात देने के क्रम में शनिवार को...

सोमनाथ भारत की आत्मा, गजनी ने किया था प्रहार : बाबूलाल मरांडी

रांची : देश के आध्यात्मिक स्वरूप का केंद्र बिंदु और धार्मिक ऊर्जा का प्रतीक...

विनम्र और समर्पित चिकित्सक थे डॉक्टर तमल देव : सरयू राय

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम विधायक सरयू राय ने मर्सी अस्पताल, जमशेदपुर से जुड़े वरीय...

Giridih News in Hindi: गिरिडीह में चोरी की बाइक के साथ पांच लोग गिरफ्तार

गिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र में नेताजी चौक के पास एंटी क्राइम चेकिंग के...

खबरें और भी हैं...