झारखंड में यहां 5 घंटे तक चली CBI की रेड

बुधवार की सुबह 6 बजे CBI के अधिकारियों ने PG गोदाम के अलावा संवेदक के घर शास्त्रीनगर में दबिश दी और करीब 5 घंटों तक छानबीन की।

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

CBI Raid in Jharkhand Giridih: केंद्रीय जांच एजेंसी (CBI) ने बुधवार को गिरिडीह (Giridih) जिले में भारतीय खाद्य निगम (Food Corporation of India) के संवेदक रामजी पाण्डेय के घर और गोदाम में छापेमारी (Raid) की।

इस दौरान CBI ने घर के सदस्यों को रोक लिए और सरकारी अनाज से संबंधित कागजात खंगाले। टीम सुबह 6 बजे संवेदक के शास्त्रीनगर स्थित घर पहुंची। टीम में 7 अधिकारी शामिल थे।

जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह 6 बजे CBI के अधिकारियों ने PG गोदाम के अलावा संवेदक के घर शास्त्रीनगर में दबिश दी और करीब 5 घंटों तक छानबीन की।

हालांकि, टीम के अधिकारियो ने इस बाबत कुछ भी बताने से मना किया लेकिन सूत्रों के मुताबिक गरीबों के बीच राशन की दुकानों के जरिये बंटने वाले अनाज से संबंधित कई सारे कागजात टीम ने खंगाले। साथ ही निवेश से जुडे दस्तावेजों का भी अवलोकन किया।

महत्वपूर्ण कागजात अपने साथ ले गये अधिकारी

कोरोना (Corona) काल में लाखो टन अनाज (Grain) भारत सरकार ने जरूरतमंदों के बीच विवरण के लिए भेजा था। इसमें करीब 2900 क्विन्टल से अधिक अनाज PDS केन्द्रों के बजाए ऊपर ही खपा दिया गया, जिसका मुल्य 90 लाख से अधिक आंका गया है।

टीम के अधिकारी कई सारे महत्वपूर्ण कागजात अपने साथ ले गये हैं। CBI सूत्रों के मुताबिक पूरा मामला सरिया PG गोदाम से जुड़ा माना जा रहा है, जिसमें अनाज की हेराफेरी में DSD व कई अन्य लोग शामिल हैं।

यह मामला CBI के जोनल अधिकारी देख रहे थे लेकिन मामला गंभीर होने के कारण अब केन्द्रीय टीम देख रही है।

गौरतलब है कि गिरिडीह में कोरोना काल के दौरान अनाज का बड़ा घोटाला हुआ था। हजारों टन अनाज के गायब होने एवं हेराफेरी करने के मामले सुखिर्यो में रहे हैं।

Share This Article