झारखंड

पलामू में हाइवा ने बुजुर्ग पति-पत्नी को रौंदा, पांच घंटे रहा सड़क जाम

पलामू जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के तेलमरवा घाटी में शुक्रवार की सुबह रमकंडा-डालटनगंज मुख्य मार्ग (Ramkanda-Daltonganj main road) पर अज्ञात हाइवा के रौंदने से मोपेड सवार बुजुर्ग दंपति की मौत हो गई।

Haiwa Tramples Elderly Husband and wife in Palamu: पलामू जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के तेलमरवा घाटी में शुक्रवार की सुबह रमकंडा-डालटनगंज मुख्य मार्ग (Ramkanda-Daltonganj main road) पर अज्ञात हाइवा के रौंदने से मोपेड सवार बुजुर्ग दंपति की मौत हो गई।

घटना के बाद स्थानीय लोग उग्र हो गए और मुख्य सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे चैनपुर BDO नीतीश भाष्कर और अंचलाधिकारी चन्द्रशेखर कुणाल ने मुआवजा और कार्रवाई का आश्वासन देकर करीब पांच घंटे बाद सड़क से जाम हटवाया।

मृत दंपति की पहचान गढ़वा जिले के रमकंडा थाना क्षेत्र के रोहड़ा गांव निवासी 60 वर्षीय महावीर साव और उनकी पत्नी 55 वर्षीय कौशल्या देवी के रूप में की गयी है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि दोनों पति-पत्नी इलाज कराने रांची गये हुए थे। रांची से शुक्रवार की सुबह पांच बजे मोपेड से रमकंडा लौट रहे थे।

इसी दौरान तेलमरवा घाटी (Telmarva Valley) के पास तेज गति हाइवा उन्हें रौंद दिया। घटना में मोपेड के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोगों ने क्षत-विक्षत शवों को देखकर इसकी सूचना रामगढ़ पुलिस को दी। बताया जाता है कि बुजुर्ग दंपति ही घर पर रहते थे। परिवार के अन्य सदस्य बेटा-बहू सब छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में रहते हैं।

सड़क जाम कर रहे लोगों ने इस रोड पर हाइवा के परिचालन पर रोक लगाने की मांग की। उन्होंने कहा कि इस रोड पर आये दिन लगातार हाइवा के तेज गति से चलने के कारण दुर्घटनाएं होती रहती है। अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है। इस पर रोक लगाने की जरूरत है। पुलिस की मनमानी के खिलाफ भी BDO-CO से शिकायत की गयी।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker