छिनतई करने वाले एक बदमाश को पुलिस ने दबोचा, चोरी के दो मोबाइल जब्त

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Hazaribagh Mobile Theft : शनिवार को शहर के बड़ा बाजार पुलिस ने नया Bus Stand के पास छिनतई करने वाले एक बदमाश को दबोच लिया। उसके पास से चोरी के दो मोबाइल बरामद हुए।

यह जानकारी बड़ा बाजार थाना प्रभारी बिट्टू रजक ने दी। कहा कि सदर बडा बाजार ओपी में छिनतई (Snatching) के संबंध में एक शिकायत दर्ज की गई।

छिनतई के शिकार हुए अनीश रविदास, पिता प्रदीप रविदास, ग्राम नवाडीह कला, थाना पदमा ओपी जिला हजारीबाग ने एक आवेदन दिया था कि दो बाइक सवार अपराधकर्मी उनका मोबाइल छीन कर भाग गए।

पुलिस पार्टी ने एक हिस्ट्रीशीटर अपराधकर्मी सूरज कुमार गुप्ता को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो मामले का खुलासा हो गया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Share This Article