हेमंत सोरेन और कल्पना ने पारसनाथ दिशोम मांझी थान में की पूजा-अर्चना

CM हेमंत सोरेन ने विधायक पत्नी कल्पना सोरेन के साथ शुक्रवार को सम्मेद शिखर पारसनाथ पहाड़ (Parasnath Mountain) पर स्थित आदिवासियों के आस्था के प्राचीन केन्द्र मरंगबुरू दिशोम मांझी थान में पूजा-अर्चना की।

Central Desk

Hemant Soren and Kalpana offered prayers at Parasnath: CM हेमंत सोरेन ने विधायक पत्नी कल्पना सोरेन के साथ शुक्रवार को सम्मेद शिखर पारसनाथ पहाड़ (Parasnath Mountain) पर स्थित आदिवासियों के आस्था के प्राचीन केन्द्र मरंगबुरू दिशोम मांझी थान में पूजा-अर्चना की।

संथाली संस्कृति के अनुसार आदिवासी समाज के पुजारियों ने पूजा संपन्न कराया।

इसके बाद Hemant Soren ने पुजारियों और आदिवासी महिलाओं के साथ कुछ पल के लिए बैठक कर स्थानीय मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मांझी थान के बाहर पहाड़ पर पौधारोपण किया। इसके बाद Hemant Soren और कल्पना सोरेन मधुबन के क्षेत्रपाल भोमिया जी बाबा मंदिर पहुंचे और दर्शन किया।

इस मौके पर DC नमन प्रियेश लकड़ा, SP दीपक कुमार शर्मा, सदर विधायक सुद्विया कुमार सोनू, राज्यसभा सदस्य सरफराज अहमद, टुंडी विधायक मथुरा महतो, पार्टी नेता महालाल सोरेन मौजूद थे।