हेमंत सोरेन को जनता का विकास नहीं, केवल अपनी कुर्सी चाहिए, हिमंता ने…

असम सरकार के मुख्यमंत्री एवं झारखंड BJP के विधानसभा चुनाव सह प्रभारी हिमंता विस्वा सरमा ने हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए कहा कि Hemant Soren को जनता का विकास नहीं चाहिए, उन्हें केवल अपनी कुर्सी चाहिए।

Central Desk

Assam Government Himanta Viswa Sarma : असम सरकार के मुख्यमंत्री एवं झारखंड BJP के विधानसभा चुनाव सह प्रभारी हिमंता विस्वा सरमा ने हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए कहा कि Hemant Soren को जनता का विकास नहीं चाहिए, उन्हें केवल अपनी कुर्सी चाहिए।

हेमंत सोरेन ने जेल से बेल पर बाहर आते ही अपनी ही पार्टी के एक योग्य आदिवासी नेता Champai Soren का पॉलिटिकल मर्डर कर दिया। हेमंत सोरेन को दूसरा आदिवासी नेता मंजूर नहीं।

हिमंत विस्व सरमा बुधवार काे हरमू रांची स्थित स्वागतम बैंक्वेट हॉल में रांची विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता सम्मान एवं विधानसभा स्तरीय विजय संकल्प सभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने बूथ स्तर से कार्यकर्ताओं के परिश्रम का सम्मान करते हुए कहा कि तीसरी बार मोदी सरकार यह पार्टी के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के परिश्रम का ही परिणाम है।

उन्होंने कहा कि अभी हमें आराम नहीं करना है। हमें परिश्रम की पराकाष्ठा करनी है। घर-घर जाना है और हेमंत सरकार की नाकामियों, वादा खिलाफी, भ्रष्टाचार, महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार, ध्वस्त विधि व्यवस्था, खान-खनिज और बालू-पत्थर की लूट को उजागर करना है।

हेमंत सरकार ने झारखंड को मिनी बांग्लादेश बना दिया

हिमंत ने कहा कि चम्पाई सोरेन (Champai Soren) तो कुछ काम करना शुरू किए थे। जनता की समस्याओं पर ट्वीट करके भी समाधान करा देते थे लेकिन हेमंत सोरेन ने पांच साल में क्या किया? केवल जनता को लूटा। खान-खनिज लूटा और झारखंड में बांग्लादेशियों को बसा रहे। वोट बैंक के लिए उनका संरक्षण दे रहे। हेमंत सरकार ने झारखंड को मिनी बांग्लादेश बना दिया है।

उन्होंने कहा कि ऐसी शादी अवैध है। इसे रोकने के लिए सख्त कानून बनना चाहिए।

उन्होंने कहा कि Hemant Soren फिर सत्ता में नहीं आने वाले। उन्हें पता है इसलिए अनाप-शनाप घोषणाएं कर रहे। ऐसी ही घोषणा खटाखट पैसे भेजने की थी। आज कहां गया खटाखट। आपकी सरकार है। क्यों नहीं भेज रहे खटाखट।

उन्होंने कहा कि मोदी तो प्रतिवर्ष किसानों, मजदूरों को पैसे दे रहे लेकिन बैंक में सीधे भेज रहे। ये खटाखट का धोखा नहीं दे रहे। उन्होंने कहा कि अब 8500 की जगह प्रतिमाह 1000 देने की बात कर रहे। देना है तो 60 महीना का हिसाब जोड़कर 60 हजार प्रति व्यक्ति भेजिए। तब जनता मानेगी की आपकी नियत कुछ देने की है।

झारखंड की जनता को बालू नहीं मिल रहा

हिमंत ने कहा कि हिम्मत है तो हेमंत साेरेन बताएं कि पांच साल में कितनी नौकरियां दी। कितने Engineering और मेडिकल कालेज खोले। कितना बेरोजगारी भत्ता दिया।

उन्हाेंने कहा कि आज झारखंड की जनता को बालू नहीं मिल रहा लेकिन यूपी बिहार बालू भेजा जा रहा। दलाल बिचौलिए मालामाल हो रहे। सरकार के खजाने में पैसे नहीं जा रहे।

साथ ही कहा कि जनता इनके लूट, भ्रष्टाचार, वादा खिलाफी को पूरी तरह समझ चुकी है। जनता को BJP पर भरोसा है। BJP जो कहती है वह करती है। हमने अलग राज्य का वादा किया पूरा किया। राम मंदिर बनाए। धारा 370 समाप्त किया। जनता हमारी नीति-नियत को जानती है। हम जनता के आशीर्वाद से आगामी विधानसभा चुनाव में BJP नेतृत्व की मजबूत सरकार बनाएंगे। नया झारखंड बनाएंगे।