Latest Newsझारखंडलोकतंत्र में देश की जनता 5 साल में एक बार जवाब देती...

लोकतंत्र में देश की जनता 5 साल में एक बार जवाब देती है: हेमंत सोरेन

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Jharkhand CM Hemant on Budget 2024: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने आम बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे Political करार दिया। बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि आप लोगों ने देखा है कि किस तरीके से बजट पेश हुआ है।

इस बजट में केंद्र सरकार को झारखंड पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता थी। झारखंड इस देश को जितना देता है, बजट में उसकी अपेक्षा की गई।

उन्होंने कहा कि झारखंड से उन्होंने क्या लिया और इसे वापस क्या दिया। लोकतंत्र में देश की जनता 5 साल में एक बार जवाब देती है। जनता इस बात का जवाब भी देगी।

CM ने आगे कहा कि उनके पास कोई मुद्दा नहीं है। उन्हें लगता है कि चुनाव आयोग, राजभवन, ED, CBI, कोर्ट सब उनके हैं। जहां इनको अपनत्व लगता है, वहां जाकर अपनी बात रखते हैं। भारत एक विविधताओं का देश है। हमारे लोकतंत्र में अनेकता में एकता का भाव समाहित है। जिस प्रकार खाने में कई सारे व्यंजनों में से कोई एक पसंदीदा होता है। ठीक वैसे ही उनके लिए कुछ विषय पसंदीदा हैं, जिसको छोड़कर वो इधर-उधर नहीं जाते हैं।

बता दें कि केंद्र सरकार ने झारखंड के चहुंमुखी विकास के लिए 41 हजार करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। एक हजार करोड़ रुपये की लागत से Goilkera Manoharpur Third Line का 40 KM तक विस्तार किया जाएगा।

250 करोड़ रुपये से बंद मुंडा रांची रेल लाइन का 58 KM तक विस्तार करने का प्रस्ताव भी बजट में शामिल है। इसके अलावा भी झारखंड राज्य के विकास के लिए कई सारी परियोजनाओं को विस्तार मिला है।

spot_img

Latest articles

लालू से आठ महीने बाद दिल्ली में मिले तेज प्रताप यादव, कोर्ट में तेजस्वी से भी सामना हुआ, लेकिन कोई बात नहीं हुई

पटना : राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव पार्टी...

करोड़ों साल की भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य छुपा है झारखंड की चट्टानों में : डॉ नीतीश प्रियदर्शी

रांची : झारखंड की चट्टानों में करोड़ों वर्षों में हुई भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया अशोक लेलैंड के वाहन संयंत्र का उद्घाटन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इलेक्ट्रिक वाहनों के उत्पादन के लिए...

खबरें और भी हैं...

करोड़ों साल की भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य छुपा है झारखंड की चट्टानों में : डॉ नीतीश प्रियदर्शी

रांची : झारखंड की चट्टानों में करोड़ों वर्षों में हुई भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य...