Latest Newsझारखंडहजारीबाग में CM हेमंत सोरेन ने केंद्र की BJP सरकार को घेरा,...

हजारीबाग में CM हेमंत सोरेन ने केंद्र की BJP सरकार को घेरा, कहा कितनी बहाली करेगी राज्य सरकार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

CM Hemant Soren surrounded the BJP government at the Center in Hazaribagh. : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने आज शनिवार को हजारीबाग के नगवां स्थित सिंदूर मैदान से हजारीबाग, चतरा, कोडरमा, और रामगढ़ जिले की लाखों महिलाओं के खाते में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि ट्रांसफर की।

इस दौरान CM हेमंत सोरेन ने केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि ये लोग बाढ़ में भी हिंदू-मुस्लिम करने लगे हैं इनसे बचकर रहिएगा।

गांव वाले खेती और पशुपालन से करें आय बढ़ाने की कोशिश

Hemant Soren ने कहा कि उनकी सरकार लोगों को रोजगार दे रही है, लेकिन गांव के लोगों को खेती और पशुपालन के जरिए अपनी आय बढ़ाने की कोशिश करनी चाहिए। इसके लिए हमारी सरकार किसानों को गाय, बकरी, सुअर सब दे रही है।

हम देंगे जानवर उससे होगी आपकी कमाई – हेमंत

उन्होंने पूर्व की सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकारों ने इस राज्य में ऐसे-ऐसे जानवर बांटे कि किसान जानवर तो ले गए, लेकिन कुछ ही महीने बाद मर गए। इसके बाद किसान उन जानवरों को पालने से तौबा कर ली। इस बार हमारी सरकार ने जो जानवर देने का निर्णय लिया है कि वह सालों तक जिंदा रहेगा। उससे आपकी कमाई होगी। अगर वह मर गया, तो बीमा कंपनी वाले उसका पूरा पैसा आपको देंगे।

राज्य सरकार कितनी बहाली करेगी?

Hemant Soren ने कहा कि क्या करें? राज्य सरकार कितनी बहाली करेगी? उन्होंने कहा कि फौज में, कोल इंडिया में, रेलवे में, बैंकों में सबसे ज्यादा नौकरियां हुआ करतीं थीं, BJP की केंद्र सरकार ने उन सबको बंद कर दिया है। सब राज्य सरकार के मत्थे मढ़ दिया गया है। उन्होंने कहा कि देश की सारी संपत्ति व्यापारियों के हाथ में दे दी। आदिवासियों, दलित, पिछड़ों का आरक्षण खत्म करने का षड्यंत्र कर रहे हैं।

spot_img

Latest articles

पप्पू यादव न्यायिक हिरासत में, अब PMCH में होगा इलाज

Pappu Yadav in Judicial Custody : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव को शनिवार...

ईरान-अमेरिका तनाव गहराया, मध्य पूर्व में हमले की चेतावनी से बढ़ी चिंता

Iran-US Tensions Deepen: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर तेज होता...

मजदूर एकता की गूंज, पुरी में भारतीय मजदूर संघ का भव्य अधिवेशन और शोभायात्रा

Bharatiya Mazdoor Sangh's grand Convention Puri : पुरी, ओडिशा: ओडिशा के पुरी शहर में...

करोड़ों का बजट, फिर भी बदहाल व्यवस्था, मरीजों के लिए चुनौती बना रिम्स

RIMS Poses a Challenge for Patients: झारखंड की राजधानी में स्थित राज्य का सबसे...

खबरें और भी हैं...

पप्पू यादव न्यायिक हिरासत में, अब PMCH में होगा इलाज

Pappu Yadav in Judicial Custody : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव को शनिवार...

ईरान-अमेरिका तनाव गहराया, मध्य पूर्व में हमले की चेतावनी से बढ़ी चिंता

Iran-US Tensions Deepen: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर तेज होता...