त्योहारों को देखते हुए पदाधिकारियों की छुट्टी रद्द

त्योहारों को देखते हुए सभी पदाधिकारियों की छुट्टी रद्द कर दी गई है,इस अवधि के दौरान विशेष परिस्थितियों में केवल उपायुक्त से अवकाश स्वीकृति प्राप्त करने के बाद ही छुट्टी ली जा सकेगी।

News Post
1 Min Read
#image_title

Ranchi News: त्योहारों के मौसम को देखते हुए रांची जिले के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने सभी पदाधिकारियों और दंडाधिकारियों का अवकाश रद्द कर दिया है। उपायुक्त ने कहा कि ईद, सरहुल और रामनवमी जैसे त्योहार शहर में बड़े उल्लास के साथ मनाए जाते हैं। ऐसे में जिले में शांति और विधि व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया है।

अवकाश स्वीकृति प्राप्त करने के बाद ही ली जा सकेगी छुट्टी

उन्होंने सभी पदाधिकारियों और दंडाधिकारियों को निर्देश दिया है कि इस अवधि के दौरान विशेष परिस्थितियों में केवल उपायुक्त से अवकाश स्वीकृति प्राप्त करने के बाद ही छुट्टी ली जा सकेगी। जिले के विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत कर्मियों और पदाधिकारियों को भी इस आदेश का पालन करने के लिए कहा गया है। यह निर्णय शहर में त्योहारों के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर प्रशासन की गंभीरता को दर्शाता है।

Share This Article