Latest Newsझारखंडजयराम महतो को नहीं मिली राहत, अग्रिम जमानत देने से कोर्ट का...

जयराम महतो को नहीं मिली राहत, अग्रिम जमानत देने से कोर्ट का इंकार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Jairam Mahato: JBKSS के अध्यक्ष और गिरिडीह लोकसभा सीट (Giridih Lok Sabha seat) से निर्दिलीय चुनाव लड़ने वाले जयराम महतो की मुश्किले कम होने का नाम नहीं ले रही है।

आज रांची के सिविल कोर्ट में अग्रिम जमानत (Anticipatory Bail) पर सुनवाई हुई। यह सुनवाई रांची सिविल कोर्ट के अपर न्यायायुक्त अमित शेखर की कोर्ट में सुनवाई हुई। जिसमें Court ने जयराम महतो को अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया है।

बता दें कि इससे पहले 10 जून को सरकार और बचाव पक्ष की ओर से इस मामले में सुनवाई हुई थी। जहां कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। जिसके बाद आज कोर्ट ने यह फैसला सुनाया है।

जेबीकेएसएस (JBKSS) के अध्यक्ष और गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के निर्दलीय प्रत्याशी रहे जयराम महतो (Jairam Mahato) को कोर्ट ने राहत देने से इनकार कर दिया है। दरअसल, जयराम महतो ने कोर्ट से अग्रिम जमानत की मांग की थी जिसे कोर्ट ने ठुकरा दिया है।

विधानसभा घेराव करने के मामले में की गई थी प्राथमिकी दर्ज

बता दें कि साल 2022 में विधानसभा का घेराव करने के मामले में जयराम महतो के खिलाफ नगड़ी थाना में प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई थी। इसके बाद 1 मई को नगड़ी थाना की पुलिस जयराम महतो को गिरफ्तार करने बोकारो पहुंची थी।

इस दौरान जयराम महतो गिरिडीह लोकसभा सीट के लिए नामांकन करने बोकारो समाहरणालय पहुंचे थे। लेकिन पुलिस Jairam Mahato को गिरफ्तार नहीं कर सकी थी।

जिसके बाद जयराम महतो ने कोर्ट में याचिका दाखिल कर अग्रिम जमानत की गुहार लगाई थी। जिस पर आज कोर्ट ने फैसला सुना दिया है। अब कोर्ट के फैसले के बाद JBKSS के अध्यक्ष जयराम महतो को करारा झटका लगा है।

spot_img

Latest articles

पुलों के टूटने पर हाईकोर्ट सख्त, ग्रामीण विकास विभाग को अंतिम मौका

High Court strict on Collapse of Bridges : झारखंड हाईकोर्ट ने ग्रामीण विकास विभाग...

मृत’ घोषित हाेने पर मै जिंदा हूं का तख्ती लिए काट रहे हैं सरकार दफ्तर के चक्कर

Forced to Visit Government Offices : मधेपुरा जिले के मुरलीगंज प्रखंड से सरकारी तंत्र...

इंडिया AI एक्सपो में बिहार सरकार के साथ 468 करोड़ का एमओयू

468 crore MoU Signed with Bihar Government at India AI Expo : नई दिल्ली...

राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था फेल!, पुलिस की गश्त गायब

Security Fails in capital Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची इन दिनों बढ़ते अपराध...

खबरें और भी हैं...

पुलों के टूटने पर हाईकोर्ट सख्त, ग्रामीण विकास विभाग को अंतिम मौका

High Court strict on Collapse of Bridges : झारखंड हाईकोर्ट ने ग्रामीण विकास विभाग...

मृत’ घोषित हाेने पर मै जिंदा हूं का तख्ती लिए काट रहे हैं सरकार दफ्तर के चक्कर

Forced to Visit Government Offices : मधेपुरा जिले के मुरलीगंज प्रखंड से सरकारी तंत्र...