अचानक बिगड़ी पूर्व CM चंपाई सोरेन की तबीयत, अस्पताल में भर्ती, साहिबगंज का दौरा रद्द

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Champai Soren Health Deteriorated : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री Champai Soren की आज रविवार को अचानक तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद उन्हें Jamshedpur के टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल (TMH) में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार चंपाई सोरेन की शुगर फ्लकचुएट हो गई है जिसके कारण अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई।
बताते चलें आज चंपाई सोरेन Sahib Ganj के दौरे पर जाने वाले थे। साहिबगंज में आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के क्षेत्र बरहेट में चंपाई सोरेन की सभा आयोजित की गई थी।

लेकिन अचानक तबियत बिगड़ने के कारण अब वे बरहेट की सभा को ऑनलाइन ही संबोधित करेंगे।

Share This Article