बोकारो: बोकारो के सिवनडीह की रहने वाली विवाहिता को अपने ससुर की ओर से की गई कथित छेड़खानी का विरोध करने पर विवाहिता के पति ने मौखिक रूप से उसे तलाक दे दिया।
धनबाद की मुनिडीह कोलियरी ससुराल से बोकारो के सिवनडीह स्थित मायके छोड़कर भाग गया।
घटना के बाद पीड़िता ने माराफारी थाने में पति की ओर से मौखिक रूप से तलाक, दहेज उत्पीड़न के साथ छेड़खानी का मामला अपने पति नसीम अख्तर उर्फ डबलू, ससुर हैदर अंसारी उर्फ देवान और सास रौशन आरा पर दर्ज कराया है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि नवंबर 2019 में उसकी शादी चास मुफ्फसिल थाना इलाके कोरोटांड़ गांव के रहने वाले नसीम अख्तर उर्फ डबलू के साथ हुई थी।
उन दिनों मायके की ओर से करीब 10 लाख रुपए, 3 लाख का जेवर और करीब 4 लाख का सामान और फर्नीचर देकर ससुराल भेजा था। शादी के कुछ दिनों के बाद ससुराल के लोग प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।
उसके बाद पिता जमीर अंसारी ने ससुराल वालों को 15 लाख रुपए पंचायत के सामने देकर भेजा, ताकि वह ससुराल में ठीक से रह सके। लेकिन, फिर से उसे प्रताड़ित किया जाने लगा।
हाल में ससुर उसके कमरे में जाकर छेड़खानी करने लगे। जब वह इसे छेड़खानी का विरोध करने लगी, तो सास और ससुर दोनों ने मिलकर जान से मारने की धमकी दी।
आरोप है कि बीते 12 जून को उसके पेट में दर्द होने लगा, तो ससुर ने दवा के रूप में एक पुड़िया दी। उसे खाने पर नींद आ गई और रात में उसके ससुर कमरे में आकर छेड़खानी करने लगे।