झारखंड हज समिति की हुई बैठक

Digital News
2 Min Read

रांची: झारखंड राज्य हज समिति के कार्यालय में शनिवार को समिति के अध्यक्ष डॉ इरफान अंसारी की अध्यक्षता में बैठक हुई।

अंसारी ने कहा कि इस वर्ष सऊदी अरब के गाइडलाइन के अनुसार 18 से 60 वर्ष आयु के हज यात्रा में जाने के योग्य होंगे।

उक्त गाइडलाइन के अनुसार राज्य में 416 हज यात्री हज यात्रा में जाने योग्य हैं। हज कमेटी ऑफ इंडिया के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी से मिली सूचना के अनुसार हज 2021 के हज यात्रा से संबंधित दस जून के बाद झारखंड के योग्य हज यात्रियों के संबंध में अंतिम निर्णय किया जाएगा।

अंसारी ने कहा कि हज यात्रियों को हज में जाने के लिए यथासंभव सभी सुविधा उपलब्ध कराया जाएगा।

साथ में हज 2021 की तैयारी के संबंध में विस्तृत चर्चा तथा तैयारी की समीक्षा भी बैठक में की गई। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीज अल हसन को आगामी सभी हज कमेटी बैठक में भाग लेने के लिए विशेष रूप से आमंत्रित करने के लिए अनुरोध किया जा सकता है।

- Advertisement -
sikkim-ad

जिस पर उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया। इसके अलावा बैठक में कई और प्रस्ताव पारित किए गए।

बैठक में समिति के सदस्य मुस्ताक अहमद, आबिद हुसैन, मौलाना मुफ्ती, शेख बदरुद्दीन आदि उपस्थित थे।

Share This Article