पाकुड़: हिरणपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग आदिवासी लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश में आया है।
मामला हिरणपुर थाना क्षेत्र के देवापाड़ा गांव का गत शुक्रवार की देर शाम की है। पुलिस ने सूचना मिलते ही छापामारी कर शुक्रवार की ही देर रात एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जबकि दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है। यह जानकारी शनिवार को थाना प्रभारी अमित कुमार तिवारी ने दी।
उन्होंने बताया कि पीड़िता ने शिकायत दर्ज करायी थी कि वह अपने रिश्तेदार के यहां आयी हुई थी।
गत शुक्रवार की देर शाम संजय मुर्मू नामक युवक उसे अपने साथ ले गया गया और द्वारिका साहा नामक एक अन्य युवक के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया।
उन्होंने बताया कि दूसरे आरोपी को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
गिरफ्तार आरोपी को जेल भेजने के पहले पुलिस ने आरोपी की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल जांच कराया।
साथ ही पीड़िता को भी मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।