झारखंड : वाहन चेकिंग अभियान में 60 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

Newswrap

लातेहार: बालूमाथ थाना के पास चतरा -रांची मुख्य मार्ग पर चलाई जा रही वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने बुधवार की रात एक वाहन से 60 किलो अवैध गांजा बरामद किया है।

पुलिस ने इस दौरान एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया, जिसके पास से एक देसी पिस्तौल और चार गोलियां बरामद हुई है। गिरफ्तार अपराधी उड़ीसा के सुंदर गंज निवासी शिवम सिन्हा के रूप में की गई।

गुरुवार को प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए बालूमाथ पुलिस उपाधीक्षक अजीत कुमार ने बताया कि बालूमाथ प्रखंड विकास पदाधिकारी और पुलिस बल के द्वारा बुधवार की रात थाना के समक्ष लॉकडाउन के गाइडलाइन को लेकर वाहन चेकिंग अभियान चलाई जा रही थी।

इसी दौरान एक वाहन वहां आई, जिसे रोकने के लिए पुलिसकर्मियों ने इशारा किया तो वाहन पर सवार लोग वाहन रोककर भागने लगे।

इस पर पुलिस बल के जवानों ने एक तस्कर को पकड़ लिया।

जबकि तीन तस्कर अन्य अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए। बाद में दंडाधिकारी के समक्ष वाहन की तलाशी ली गई तो उसमें से 60 किलोग्राम अवैध गांजा और देसी पिस्तौल तथा गोलियां बरामद हुई।

पूछताछ के दौरान गिरफ्तार तस्कर ने पुलिस को बताया कि वे लोग राउरकेला से पटना गांजा की तस्करी करने जा रहे थे।

तस्कर ने पुलिस को कई अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी है ।जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि फरार तीन अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस लगातार छापामारी कर रही है। जल्द ही तीनों की गिरफ्तारी हो जाएगी।