कल्पना सोरेन ने कथावाचक मोरारी बापू का लिया आशीर्वाद, गांडेय में…

Central Desk
2 Min Read

Kalpana Soren took Blessings of storyteller Morari Bapu: पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन (Kalpana Murmu Soren) रविवार की सुबह मोरारी बापू की शरण में पहुंचीं।

कल्पना गिरिडीह जिले के मधुबन में आयोजित श्रीराम कथा में भी शामिल हुईं और करीब एक घंटे बैठकर कथा सुनी। गांडेय विधायक ने मोरारी बापू के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया।

विधायक बनने के बाद पहली बार गांडेय पहुंची कल्पना

Image

झामुमो नेता Kalpana Soren विधायक बनने के बाद पहली बार गांडेय विधानसभा क्षेत्र पहुंची। यहां उन्होंने अधिकारियों के साथ विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक की।

इस बैठक में गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, राज्यसभा सदस्य डॉ. सरफराज अहमद, डीसी नमन प्रियेश लकड़ा, DDC दीपक दुबे, अपर समाहर्ता बिजय सिंह बिरुआ के अलावा कई अधिकारी मौजूद रहे।

- Advertisement -
sikkim-ad

Image

कल्पना ने क्षेत्र के लोगों से की मुलाकात

कल्पना सोरेन ने गांडेय विधानसभा (Gandeya Assembly) क्षेत्र के लोगों से मुलाकात की। इस दौरान लोगों में कल्पना से मिलने को लेकर जमकर उत्साह देखा गया।

Image

कल्पना लोगों से मिलती रही और उनकी समस्याओं से अवगत हुई और समस्याओं के निदान का भरोसा दिया। अपनी नेता और क्षेत्र की नवनिर्वाचित विधायक को देखकर कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह था। कार्यकर्ताओं ने पारांपरिक तरीके के साथ कल्पना का स्वागत किया. इस दौरान कल्पना ने लोगों को संबोधित किया।

Share This Article