झारखंड

टाटानगर से चलने वाली इन ट्रेनों का परिचालन इस तारीख से रद्द रहेगा, देख लें पूरी लिस्ट

साउथ इस्टर्न रेलवे के खड़गपुर रेल मंडल (Kharagpur Railway Division) क्षेत्र में विकास कार्य के कारण कई ट्रेनें रद्द की गई हैं और कुछ के रूट में बदलाव किया गया है।

Many Trains Canceled due to Development Work : साउथ इस्टर्न रेलवे के खड़गपुर रेल मंडल (Kharagpur Railway Division) क्षेत्र में विकास कार्य के कारण कई ट्रेनें रद्द की गई हैं और कुछ के रूट में बदलाव किया गया है।

Tatanagar Station से चलने वाली कई ट्रेनें भी इस प्रभावित होंगी। रेलवे ने इस बारे में अधिसूचना जारी कर दी है।

रेलवे विकास कार्य और यात्री सुविधाएं

रेल यात्रियों की सुविधा के लिए साउथ इस्टर्न रेलवे लगातार विकास कार्य कर रहा है। खड़गपुर रेल मंडल में हावड़ा-खड़गपुर रूट में कई ट्रेनों का परिचालन रद्द किया गया है।

इस दौरान 60 ट्रेनों को रद्द और कई ट्रेनों के रूट में बदलाव किए गए हैं। यह कार्य 29 जून 2024 से 8 जुलाई 2024 तक चलेगा, जिससे यात्रियों को परेशानी हो सकती है।

टाटानगर से चलने वाली रद्द ट्रेनें

Tatanagar Station से चलने वाली कई ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। इनमें प्रमुख हैं:

• 22202 पुरी-सियालदह दुरंतो एक्सप्रेस (06.07.2024 को)
• 22201 सियालदह-पुरी दुरंतो एक्सप्रेस (08.07.2024 को)
• 12101 एलटीटी मुंबई-शालीमार ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस (06.07.2024 को)
• 12102 शालीमार-एलटीटी मुंबई ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस (08.07.2024 को)
• 12888 पुरी-शालीमार एक्सप्रेस (07.07.2024 को)
• 12887 शालीमार-पुरी एक्सप्रेस (07.07.2024 को)
• 20832 संबलपुर-शालीमार एक्सप्रेस (07.07.2024 को)
• 20831 शालीमार-संबलपुर एक्सप्रेस (08.07.2024 को)
• 22841 संतरागाछी-तांबरम एक्सप्रेस (08.07.2024 को)
• 22842 तांबरम-संतरागाछी एक्सप्रेस (10.07.2024 को)

रूट में बदलाव वाली ट्रेनें

कुछ ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है:
• 06.07.2024 को चलने वाली 12253 एसएमवीटी बेंगलुरु-भागलपुर एक्सप्रेस भद्रक-हिजली-मिदनापुर-आद्रा-आसनसोल के रास्ते चलेगी।
• 07.07.2024 को चलने वाली 22305 एसएमवीटी बेंगलुरु-जसीडीह एक्सप्रेस भद्रक-हिजली-मिदनापुर-आद्रा-आसनसोल के रास्ते चलेगी।
• 08.07.2024 को चलने वाली 15228 मुजफ्फरपुर-एसएमवीटी बेंगलुरु एक्सप्रेस आसनसोल-आद्रा-मिदनापुर-हिजली-भद्रक के रास्ते चलेगी।

समय में बदलाव वाली ट्रेनें

कुछ ट्रेनों के समय में भी बदलाव किया गया है:
• 01.07.2024 को 18616 हटिया-हावड़ा एक्सप्रेस हटिया से 22.30 बजे चलेगी।
• 02.07.2024 को 18014/18012 बोकारो स्टील सिटी/चक्रधरपुर-Howrah Express क्रमशः बोकारो स्टील सिटी से 22.00 बजे और चक्रधरपुर से 20.35 बजे चलेगी।
• 30.06.2024 को 38051 हावड़ा-हल्दिया लोकल हावड़ा से 06.00 बजे चलेगी।
• 01.07.2024 को 38051 हावड़ा-हल्दिया लोकल हावड़ा से 06.45 बजे चलेगी।
• 01.07.2024 को 12262 हावड़ा-सीएसएमटी मुंबई दुरंतो Express Howrah से 07.00 बजे चलेगी।
• 01.07.2024 को 22895 हावड़ा-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस हावड़ा से 07.10 बजे चलेगी।
यात्रा से पहले कृपया अपनी Train की स्थिति की जांच कर लें ताकि आपको कोई असुविधा न हो।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker